उत्तराखंड में यहां 250 मीटर गहरी खाई में समाया वाहन 3 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पर्वतीय क्षेत्रों से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। ताजा मामला जनपद टिहरी के तोता घाटी से सामने आया है दुर्घटनाग्रस्त वाहन से एसडीआरएफ ने तीन शव बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले में लगे भूकंप के झटके भूकंप का केंद्र भी था चमोली।

27 अक्टूबर 2025 को एसडीआरएफ उत्तराखंड को पुलिस चौकी बछेलीखाल से सूचना प्राप्त हुई कि तोता घाटी के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर पाया गया कि उक्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में शराब की बिक्री में हुई 5,25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी सरकार के ख़ज़ाने में आई कमी।

जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में सघन रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप व स्ट्रेचर की सहायता से तीनों शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों का विवरण निम्नलिखित है

1- मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा थाना डोईवाला जनपद देहरादून

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग, छेनागाडं में 5 शव और हुए बरामद कुल शवों की संख्या हुई 7 अब भी 2 लोग लापता।

2- प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी डोईवाला जनपद देहरादून

3- ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा माजरी ग्रांट थाना डोईवाला जनपद देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *