उत्तरकाशी/ जिले के नौघर गांव में गौशाला गई महिला पर अचानक गुलदार हमला कर दिया चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग गंभीर रूप से घायल महिला हायर सेंटर के लिए रेफर
महिला पशुओं की देखरेख के लिए गौशाला गई थी। इसी बीच उनकी गौशाला के समीप में घात लगा कर बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला बोल दिया। उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्रतापनगर क्षेत्र के नौघर गांव में गुरुवार की शाम गुलदार ने एक महिला पर हमला बोल दिया।
हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक संगीता देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी अनार सिंह अपने गांव के पास पशुओं की देखरेख के लिए गौशाला गई थी। इसी बीच उनकी गौशाला के पास में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला बोल दिया। हमले में महिला के सिर व आंख के नीचे नाखून के गंभीर घाव हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया। जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। महिला को घायल अवस्था में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
गुलदार की बढती घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हर्षाराम उनियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है कहा कि ईलाज के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित परिवार को अनुमन्य स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी