जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों की ली बैठक* *अधिकारियों को निर्माणाधीन पेयजल योजना को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश‌।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चमोली
चमोली/ जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गुरुवार को जन संस्थान और उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन, अमृत योजना और बीसूका के तहत जनपद में पेयजल आपूर्ति को लेकर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन योजना को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई रैंगिंग विरोधी समिति की बैठक।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को आपदा प्रभावित नंदानगर और थराली विकास खंडों में पेयजल आपूर्ति की स्थाई व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि शीघ्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। साथ ही प्रस्तावित पेयजल योजनाओं के लिए वन भूमि हस्‍तांरण के लिए वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। जिससे प्रस्तावित योजनाओं को समय से पूर्ण कर लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां दो सगे भाइयों ने गटका ज़हर बड़े भाई की हुई मौत छोटे की हालत गंभीर।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, पेयजल निगम के एससी मोहम्मद वसीम अहमद, अधिशासी अभियंता राजेश सिंह, अरुण प्रताप, मुकेश कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *