उत्तराखंड में देर रात यहां हो गया भीषण सड़क हाहसा 3 युवकों की मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत 2 घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

टिहरी गढ़वाल/ देर रात में पुलिस चौकी गूलर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK07AC3409 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत माणा में होगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉 शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट।

उक्त वाहन में पाँच लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें 02 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 3 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 युवती को उसके ही चचेरे भाई ने बनाया हवस का शिकार, युवती ने दिया नवजात को जन्म, लोकलाज के भय से तालाब में फैंका नवजात।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

घायलों का विवरण

1- निखिल रमोला पुत्र श्री अनिल रमोला उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश

यह भी पढ़ें 👉 वन निगम के अधिकारियों के ठाठ घर में चाहिए कुक खुद नौकरी पर लगा दिए 40 लोग सरकार से अनुमति लेने की भी नहीं समझी जरुरत।

2- तनुज पुंडीर, उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश

मृतकों का विवरण

1- विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र
31 वर्ष।

2- राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष

3- आशिष कलुड़ा पुत्र श्री राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष निवासीगण- श्यामपुर ऋषिकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *