शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ उत्तराखंड के चारधाम के कपाट बंद होने की शुरुआत आज उत्तरकशी जिले के गंगोत्री धाम से हो गई है। गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर सुबह 11.26 मिनट पर बंद कर दिए गए। जिसके लिए पिछले दिनों से तैयारियां चल रही थी। बुधवार प्रातः मां गंगा के भोग मूर्ति का जलाभिषेक करने के बाद मां गंगा जी का श्रृंगार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 युवती को उसके ही चचेरे भाई ने बनाया हवस का शिकार, युवती ने दिया नवजात को जन्म, लोकलाज के भय से तालाब में फैंका नवजात।

उसके बाद श्री पंच मंदिर समिति के पूजारियों ने वैदिक मंत्र उच्चारण से मां गंगा की पूजा अर्चना कर राज्य के साथ ही देश की खुशहाली की कामना की है।
पूजा अर्चना पूरी होके के बाद मां गंगा को डोली में पारंपरिक तरीके से सजाया जाया गया।
ठीक अभीजीत मुहूर्त पर 11:36 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए शीतकालीन कपाट बंद कर दिए और मां गंगा की विग्रह डोली भोगमूर्ति, आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई ।

यह भी पढ़ें 👉 भीषण सड़क हाहसा, बरेली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी एक युवती की मौत 20 से अधिक गंभीर घायल।

आज रात को डोली मुखबा गांव से लगभग दो किमी पहले मौजूद मार्कडेंय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद गुरुवार दोपहर मां गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। मुखबा गांव में मां गंगा की भोगमूर्ति को मंदिर में विधिविधान से शीतकाल के 6 महीनो के लिए स्थापित किया जाएगा। इसके बाद 6 महीने शीतकाल के लिए मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में ही होंगे।

यह भी पढ़ें 👉 वन निगम के अधिकारियों के ठाठ घर में चाहिए कुक खुद नौकरी पर लगा दिए 40 लोग सरकार से अनुमति लेने की भी नहीं समझी जरुरत।

इस मौके पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *