उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश के साथ होगी बर्फबारी बढ़ेगी ठिठुरन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में दीपावली के बाद मौसम बदलने के आसार है मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक से 21 अक्टूबर को राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं अगर बात की जाय मैदानी क्षेत्रों की तो यहां मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश की संभावना है वहीं 22 अक्टूबर से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना, राज्य और देश की सुख समृद्धि की कामना की।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है दीपावली के बाद ये ठंड बढ़ने की उम्मीद है मौसम विभाग ने भी कुछ ऐसा ही पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में 21 और 22 अक्टूबर को बारिश की संभावना है जिससे मौसम बदलेगा इस बारिश के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का बढ़ना तय है। इसके साथ ही हल्की बर्फबारी की आशंका भी जताई गई है। बीते महीनों में उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा है इस बीच भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग भूस्खलन और पहाड़ी से मलबा गिरने से बाधित रहे जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा उत्तराखंड से मानसून 26 सितंबर को पूरी तरह विदाई ले चुका है इस बार मानसून सीजन का आकलन पिछले मानसून सीजन से करें तो 2024 में 9% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई

यह भी पढ़ें 👉 दीपावली के लिए 12 क्विंटल गेंदें के फुलों से भब्य तरीके से सजाय जा रहा है बद्रीनाथ धाम 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा त्योहार।

इसमें राज्य के 69% एरिया में सामान्य बारिश हुई 23 प्रतिशत क्षेत्र ऐसा था जहां सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई थी आठ फ़ीसदी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई

ये हैं बारिश के आंकड़े

इस मानसून सीजन कुल 22 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हुई
बागेश्वर जिले में सामान्य से 241 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हुई
टिहरी गढ़वाल में सामान्य से 58 फीसदी ज्यादा बारिश हुई हरिद्वार में सामान्य से 55 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हुई है
पौड़ी गढ़वाल जिले में सामान्य से भी 30 फ़ीसदी कम बारिश हुई चंपावत में 7 फ़ीसदी कम बारिश रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *