उत्तराखंड के पौड़ी की महिला का चंडीगढ़ में हुआ मडर बेटे ने चाकू से गला काटकर उतारा मौत के घाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

चंडीगढ़/ चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में दीपावली की सुबह लोग पर्व की तैयारी कर रहे थे इसी बीच एक चीख से सब सन्न रह गए। लोग बाहर निकले तो पता चला कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 के मकान नंबर 3384 में दीपावली की सुबह एक युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश के साथ होगी बर्फबारी बढ़ेगी ठिठुरन।

मृतका सुशीला नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थीं। पड़ोस के लोग बताते हैं कि आज की वारदात से पहले घर में सुशीला ने कई दिनों तक पूजा अर्चना की थी। पड़ोसी ने बताया कि सुशीला ने बेटे रविंद्र के ठीक होने की कामना से घर पर पूजा करवाई थी।

यह भी पढ़ें 👉 राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना, राज्य और देश की सुख समृद्धि की कामना की।

बताया कि दीपावली की सुबह घर के पास अचानक चीख-पुकार और शोर हुआ। वह तुरंत घर की ओर पहुंचे तो देखा कि बाहर तक खून बिखरा हुआ है। आरोपी मौके से एक बैग लेकर कार में बैठकर फरार हो गया था। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी खून से लथपथ भागता हुआ कैद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने नंदानगर के आपदा प्रभावित गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण आपदा प्रभावितों का जाना हाल।

पुलिस आरोपी को आज मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी। पड़ोसी ने बताया कि घर के दोनों तरफ दीवार होने के कारण वे तुरंत घर में नहीं घुस पाए। वहीं चाकू लगने से महिला ने तेज आवाज में चीख मारी थी जिसे सामने वाली गली में रहने वाले लोगों ने भी सुना। जैसे ही वह दीवार से उनके घर में प्रवेश होने लगे तो आरोपी बाहर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *