दीपावली के लिए 12 क्विंटल गेंदें के फुलों से भब्य तरीके से सजाय जा रहा है बद्रीनाथ धाम 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा त्योहार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बदरीनाथ धाम में दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए बीकेटीसी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बदरीनाथ धाम में दीपावली त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ को मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री सहित अन्य कार सवार।

बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर जी और बदरी विशाल के खजाने की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दीपक जलाते हैं। इसको लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर को सजाने के लिए मुंबई के किसी श्रद्धालु ने फूलों की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में भू-तापीय ऊर्जा की तलाश करेगा यूजेवीएनएल निगम की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मोहर।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ में दीपावली को धार्मिक रीति रिवाज के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि धाम में दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। त्योहार के दिन स्थानीय लोगों के साथ ही दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में दीप जलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *