हल्द्वानी की महिला ने अवैध संबंधों के शक में स्कूल पहुंच कर शिक्षक पति और महिला शिक्षिका की जमकर कर दी धुनाई।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ यहां रहने वाली एक महिला ने अपने शिक्षक पति और स्कूल की महिला शिक्षक के बीच अवैध संबंध के शक में पति के स्कूल पहुंच गई जहां पति और महिला को एक साथ देखा तो उसका पारा गरम हो गया और शिक्षक पति और महिला टीचर की उसने जमकर धुनाई कर दी। मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉 भवाली से नैनीताल पेट दर्द का ईलाज कराने पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती परिजनों के उड़े होश।

जहां सरकारी स्कूल में उस वक्त हंगामा हो गया जब शिक्षक पति के स्कूल में ही तैनात महिला टीचर के साथ अवैध संबंधों के शक में महिला ने दोनों की पिटाई कर दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हल्द्वानी के एक गांव निवासी महिला सोमवार को एकाएक विद्यालय पहुंच गई। महिला को शक था कि उसके शिक्षक पति और एक प्रशिक्षु शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान महिला ने पति और शिक्षिका को साथ बैठे भी देख लिया। इससे महिला का पारा सातवें आसमान में चढ गया।

यह भी पढ़ें 👉 यहां चलती बस में लगी भीषण आग लगभग 15 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत।

महिला ने आव देखा न ताव पति की धुनाई कर दी। महिला यहीं नहीं रुकी पति के बाद प्रशिक्षु शिक्षिका पर हाथ छोड़ दिए। इससे विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया। महिला का कहना था कि उनके दो बच्चे हैं। पति के व्हाट्सएप चेटिंग से उसे अवैध संबंधों का पता चला। उन्होंने इस संबंध में कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिकायत भी की लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आरोप लगाया कि पति आए दिन उसका मानसिक उत्पीड़न करता है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार।

महिला ने एक बार फिर सीईओ को शिकायत देकर कहा कि उनके पति और प्रशिक्षु शिक्षिका उसके बच्चों के खिलाफ कोई अनहोनी कर सकते हैं उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई सरकारी स्कूल की इस घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि इससे विद्यालय का माहौल खराब होगा। बच्चों पर इसका विपरित असर पड़ेगा। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *