चमोली, प्रसूता की मौत के 3 दिन बाद नवजात ने भी तोड़ा दम गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ चमोली के जिला अस्पताल में बीते 31 अगस्त को प्रसव के दौरान हुई प्रसूता की मौत के बाद अब नवजात ने भी दम तोड़ दिया। नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया था। तीन दिन के बाद मंगलवार रात को नवजात ने भी दम तोड दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बर्ड फ्लू को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अलर्ट पर, बचाव के लिए किए जा रहे हैं कड़े इंतजाम।

दोनों की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल का घेराव किया। हंगामे को बढ़ते देख जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और एसडीएम चमोली आरके पांडेय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने प्रसूता और नवजात की मौत की जांच की मांग उठाई। साथ ही प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हुआ 500 करोड़ का घोटाला, हरक सिंह।

परिजनों ने कहा अस्पताल की नर्सों का व्यवहार अच्छा नहीं है। जिस पर डीएम ने नर्सों को अपना व्यवहार सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही लेबर रूम में शिकायत पुस्तिका रखने के लिए कहा गया। उपजिलाधिकारी को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रसूता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, दो बच्चों की मां हुई पति के जिगरी दोस्त के साथ फरार पति ने पुलिस में लगाई गुहार।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएमओ कभी फोन तक नहीं उठाते हैं और किसी भी मामले में जबाब नहीं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *