हल्द्वानी, दो बच्चों की मां हुई पति के जिगरी दोस्त के साथ फरार पति ने पुलिस में लगाई गुहार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ यहां राजपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 40 साल की महिला अपनी 10 वर्ष की बेटी को लेकर अचानक गायब हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है और शक की सुई उसके जिगरी दोस्त पर टिक रही है।

यह भी पढ़ें 👉 भीषण सड़क हादसे में हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत मलवे में तब्दील हुई कार।

दमुवादूंगा निवासी मजदूर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले पांच महीने से राजपुरा में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक होटल में काम करती थी। 28 जून को रोज की तरह वह बेटी को साथ लेकर काम पर गई लेकिन उसके बाद दोनों घर नहीं लौटे काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर मजदूर ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के दो सभासदों पर एक शिक्षक ने किया धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला।

इस बीच पति का कहना है कि उसे अपने जिगरी दोस्त पर गहरा शक है जो उसकी पत्नी और बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। हालांकि उसने यह बात पुलिस को दी तहरीर में साफ-साफ नहीं लिखी।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली हरियाणा के लिए ख़तरे की दस्तक, दोनों राज्यों के लिए किया गया अलर्ट जारी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लापता मां-बेटी को आखिरी बार रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में देखा गया था। वे वहां एक टैंपो से पहुंचे थे। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला और बेटी की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *