चमोली/ घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला करके उसे घायल कर दिया ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में लेकर आए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।
नंदानगर के पास तांगला गांव की बसंती देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी जगत सिंह घास लेने के लिए घटबगड़ तोक गई थीं। वहीं झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ में घास लेने गई दूसरी महिला ने शोर मचाया तो भालू और उसके बच्चे भाग गए। महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि लहूलुहान हुई बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया परन्तु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।