हल्द्वानी/ लालकुआ इलाके के पदमपुर देवलिया गांव में मंगलवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बीएलएम एकेडमी स्कूल की एक बस जिसमें 35 बच्चे सवार थे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक ने दूसरी स्कूल बस को साइड देने की कोशिश की। हादसे में लगभग 15 बच्चे घायल हो गए जबकि बस परिचालक के पांव में गंभीर चोट आई है।
और फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों में बैठाकर हल्द्वानी के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहा कई बच्चों को भर्ती किया गया है।
अभिभावकों में मंचा हड़कंप
बस पलटने की सूचना मिलते ही स्कूल के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बच्चे घायल होने की खबर सुनकर अभिभावक गहरी चिंता में स्कूल पहुच गए और अपने बच्चों की कुशलक्षेम पूछने लगे।
स्थानी लोगों ने की सहायता
घटनास्थल स्कूल के बहुत नजदीक होने के कारण ग्रामीणों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से ही बच्चों और परिचालक को अस्पताल पहुचाया गया।