नैनीताल/ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के संज्ञान में आया कि डॉ. जगदीप सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में नियमित रूप से उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। जांच में यह सामने आया कि डॉ. सिंह सिर्फ 10 दिन में एक बार अस्पताल में आते हैं और पूरे 10 दिन की उपस्थिति पंजिका में एक साथ हस्ताक्षर कर देते हैं।
मण्डलायुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और उप जिलाधिकारी कैंचीधाम से मामले की जांच करवाई। जांच में पता चला कि डॉ. जगदीप द्वारा रजिस्टर में सही ढंग से हस्ताक्षर तो किए गए हैं। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह अस्पताल में कहीं दिखाई नहीं दिए। इसके अलावा यह भी सामने आया कि मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) नैनीताल को इस अनुपस्थिति की कोई जानकारी नहीं थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी के सीएमएस डॉ. सतीश ने प्रकरण की सूचना उच्च अधिकारियों को समय पर नहीं दी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने इस गंभीर मामले के संबंध में निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को जांच का आदेश दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त अनुशासनिक कार्यवाही