चौखुटिया, मतगणना के लिए सभी, व्यवस्थाए चाकचौबंद,अभिकर्ता बनने को जुटे सर्मथक, पान, बैरती से शुरू होगी वोटों की गिनती।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

चौखुटिया/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गुरुवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी गई हैं। मतगणना 10 टेबलों में होगी। मतगणना स्थल सहित आसपास बेरिकेंटिंग की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है।वही आज मतगणना एजेंट बनने की भीड़ विकासखंड मुख्यालय पर लगी। चुनाव निर्वाचन अधिकारी दीपचंद पांडे ने बताया कि मतगणना 10 टेबलों में की जाएगी। विकासखंड में 103 मतदान बूथ हैं। एक राउंड में 10 बूथों की गिनती की जाएगी। ग्यारहवें राउंड तक गिनती चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी सेना के जवानों की बस कई जवान घायल।

निर्वाचन के साथ ही विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी। जिसकी सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है। तथा मतगणना स्थल में पुख्ता बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है।बूथ संख्या एक बैरती से मतगणना शुरू होगी।मतगणना के राउंड इस प्रकार होंगे।
प्रथम राउंड
पान, बैरती पूर्वी,बैरती पश्चिमी, चित्रेश्वर, चितेली, उलेणी, प्राइमरी महाकालेश्वर, बमन गांव, इंटर कालेज महाकालेश्वर,छाना
द्वितीय राउंड
गड़स्यारी, बसभीड़ा, दंतौला, महतगांव,

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, धामी सरकार की पोल खोलती ख़बर 5 रेफ़रल अस्पतालों के बाद हल्द्वानी पहुंचे मासूम की हुई मौत, वक्त रहते 108 एम्बुलेंस भी नहीं हो पाई उपलब्ध।

ग्वाली, भटकोट, रीठा चौरा, ढौंन, बाखली,सिरौली
तृतीय राउंड
गोदी, बगड़ी, असेठी, अमस्यारी, टेड़ागांव, प्राइमरी कोट्यूडा ताल पूर्वी, कोट्यूडा पश्चिम, प्राइमरी तड़ागताल , प्राइमरी पैली, ढनाण
चतुर्थ राउंड
न्यौनी, बसरखेत, खजुरानी, चुलेरासीम, खीड़ा पूर्वी, खीड़ा पश्चिम, पुनियांबगड़, जमराड, पीपलधार, प्राइमरी जमनियाँ पूर्वी,
पांचवा राउंड
प्राइमरी पश्चिम जमनियां, रामपुर, टटलगांव, सिमलखेत पूर्वी प्राइमरी, सिमलखेत पश्चिम, भनोटिया, बिजरानी, सुनगढ़ी, मल्ला ताजपुर, तल्ला ताजपुर,
छठवां राउंड
रमनागांव, नागाड़, माड़कुबाखल,

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान,अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया टैम्पो ट्रैवेलर्स एक की हुई एक गम्भीर घायल।

धुधलिया मनराल,धुधलिया मनराल सेकेंड, धामदेवल, कारचुली, उडलीखान, सोनगांव, खडकतया
सातवां राउंड
आगर मनराल, गजार, क्वैराली, बाइस ओखला, खत्याड़ी, जेंठा, जाला, फड़िका,गोपाल गांव, बग्वालीखेत
आठवां राउंड
सुरना, आदिग्राम फुलोरिया, तिमिलखाल, कोट्यूडा मासी, छानी, डांग, बोहरागांव, भेल्टगांव, चिनौनी, पटलगांव,
नवां राउंड
भगोती, जेठूवा,लालूरी, कनोली तल्ली,सीरा, टिम्टा, ककड़खेत, कबडोला,दीपाकोट, खनूली
दसवां राउंड
इंटर कालेज मासी पूर्वी, मासी पश्चिम, कनरें, नौगांव, कबडोली, ऊंचावाहन, थापला, चौना, नौणी पूर्वी, नौणी पश्चिम,
ग्यारहवां राउंड
प्राइमरी गोगता, पंचायत घर मोहणा, सीमा
फोटो,चौखुटिया मतगणना स्थल की व्यवस्था, मतगणना अभिकर्ता बनने को भीड़।
विकास खंड में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ।कुल 23329 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के प्रस्तावित कार्यों की ली समीक्षा बैठक, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी यात्रा मार्ग का करेगी स्थलीय निरीक्षण।

जिसमें 12975 महिला व 10354 पुरुषों ने मतदान किया। पुरुषों की तुलना में 2621 महिला मतदाता अधिक रही। विकास खंड में 95 ग्राम पंचायत में से 20 प्रधान व 33 क्षेत्र पंचायत में एक क्षेत्र पंचायत निर्विरोध निर्वाचित होने से 75 ग्राम प्रधानों व 32 क्षेत्र पंचायत तथा तीन जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ।जिसके लिए विकासखंड में 103 पोलिंग बूथ बनाये गये थे। 75 ग्राम प्रधानों के लिए 270 व 32 क्षेत्र पंचायत के लिए 93 ,तीन जिला पंचायतों के लिए 14 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला आज तय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *