घनसाली से 9 दिनों से लापता 4 बच्चों की मां वापस पहुंची अपने घर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ 9 दिन से घनसाली क्षेत्र से लापता 4 बच्चों की माँ की लापता होने की खबर आग की तरह फेल गयी। गत 19 मई 2025 को टिहरी गढ़वाल के घनसाली थाना अंतर्गत पट्टी हिंदाव से लापता लता देवी पत्नी लक्ष्मी आर्य आखिरकार अपने घर लौट आई है।रहस्यमय ढंग से 9 दिनों तक लापता रही लता देवी जो चार बच्चों की मां हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर किया दुष्कर्म वीडियो बनाकर किया वायरल।

19 मई को लता देवी घर से पिलखी अस्पताल के लिए निकली थी जिसके बाद से लता देवी लापता चल रही थी। घर वापसी न होने पर परिजनों द्वारा ढूंढ खोज करने पर भी न मिलने से पुलिस को लता देवी की गुमशुदगी की सूचना दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉 धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त इन मुद्दों पर लगी मुहर।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लता देवी के पति लक्ष्मी आर्य ओमान में होटल में का काम करते हैं, लता देवी की गुमशुदगी की शिकायत उनके ससुर शांति लाल ने घनसाली थाने में दर्ज करवाई। लता देवी के लापता होने से पूरे सोशल मीडिया में चार बच्चों की मां के लापता होने की खबर चर्चा का विषय बन गई 9 दिन बाद आज आश्चर्यजनक ढंग से अचानक लता देवी अपने आप वापस घनसाली पहुंच गई। लापता होने के 9 दिन बाद घनसाली पहुंचते ही लता देवी ने थाना घनसाली में संपर्क किया जिसके बाद पुलिस ने लता देवी को ग्राम प्रधान/प्रशासक की मौजूदगी में उनके ससुर शांति लाल/परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में एक और रिश्र्वत खोर पटवारी को घूस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफतार।

घनसाली थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पूछताछ में लता देवी ने बताया कि वो अपने परिवारिक ओर आर्थिक स्थिति से तंग आ चुकी थी जिस कारण उसने स्वयं ही घर छोड़ने का मन बनाया। इसलिए 19 मई को वो घनसाली से सीधे हरिद्वार चली गई जहां 9 दिनों तक उसने हर की पैड़ी के आसपास अलग अलग आश्रमों में रही ओर भगवान का भजन कीर्तन किया लेकिन उसके बाद उसे अपने चार बच्चों की याद सताने लगी जब बच्चों की याद ज्यादा सताने लगी तो वह वापस घर आ गई है। इस तरह से इस प्रकार से सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों को विराम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *