उत्तराखंड में यहां महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर किया दुष्कर्म वीडियो बनाकर किया वायरल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

ऊधम सिंह नगर/ जिले के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त इन मुद्दों पर लगी मुहर।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत की थी कि 18 मई को उसका पति कहीं गया था। इस बीच वह घर पर अकेली थीं। इसी बीच मूल रूप से ग्राम रम्पुरा उझेंनिया थाना जहानाबाद पीलीभीत और हाल ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी निवासी दीनदयाल जबरन उनके घर में घुस आया। उसने उनके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं व गढ़वाल के इन जिलों के लिए अगले 3 घंटे में भारी बारिश व तुफान की चेतावनी।

इसकी वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में बनाई। बाद में उसे अपनी फेसबुक आइडी के साथ ही इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में एक और रिश्र्वत खोर पटवारी को घूस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफतार।

आरोपी दीन दयाल की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। इस बीच उसके संभल चंदौसी में होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई जिसके बाद रविवार की रात पुलिस टीम ने चंदौसी से आरोपी दीनदयाल को गिरफतार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *