उत्तराखंड में एक और रिश्र्वत खोर पटवारी को घूस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ा कारवाई की है विजिलेंस की टीम ने पटवारी गुलशन हैदर, तहसील कालसी जनपद देहरादून को रू0 2000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सोमवार को शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया गया था जो ऑनलाईन चैक करने पर निरस्त होना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस बीजेपी नेता को सीबीआई ने सुनाई सजा भतीजी और 3 पुलिस कर्मियों के साथ जाएंगे जेल।

इस सम्बन्ध में पटवारी गुलशन हैदर तहसील कालसी से फोन से सम्पर्क करने पर उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आई.डी. व 2000/-रूपये लेकर दिनांक 26.05.2025 को तहसील कार्यालय बुलाया है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/05/2025 को पटवारी गुलशन हैदर तहसील कालसी जनपद देहरादून को तहसील कालसी के प्राईवेट कमरे से 2000/- रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पल्टी कार मची चीख पुकार।

गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयीयदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी/कर्मचारी अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 तथा vighq-uk@nic.in पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *