अल्मोड़ा, बद्रेश्वर वार्ड में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर पार्षद ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ बद्रेश्वर वार्ड की पार्षद जानकी पांडे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई है। ज्ञापन में उन्होंने हालिया दिनों में वार्ड में बढ़ रहे शांति भंग करने वाले कृत्यों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

यह भी पढ़ें 👉 घनसाली से 9 दिनों से लापता 4 बच्चों की मां वापस पहुंची अपने घर।

पार्षद का कहना है कि रात के समय शोरगुल, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, स्थानीय निवासियों को डराना-धमकाना, स्मैक व शराब का खुलेआम सेवन जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर किया दुष्कर्म वीडियो बनाकर किया वायरल।

इससे खासकर महिलाओं और बच्चों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। जानकी पांडे ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बद्रेश्वर वार्ड में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, पुल नवनिर्माण से पूर्व अस्थाई व्यवस्था ठोस करने की माग मंगलवार को होगा विरोध प्रदर्शन।

उन्होंने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की है, ताकि आमजन के बीच पुलिस व्यवस्था में विश्वास बना रहे और वार्ड को पुनः एक सुरक्षित क्षेत्र बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *