उत्तराखंड में शराब की नई दुकानों की आवंटन की तारिख हुई घोषित इन दो उत्तराखंड में शराब की नई दुकानों की आवंटन की तारिख हुई घोषित इन दो तारीख में होगी लाटरी। में होगी लाटरी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड आबकारी विभाग ने फुटकर शराब की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक 20 मार्च से 24 मार्च तक लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिन दुकानों का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होगा वे लॉटरी के माध्यम से नए आवेदकों को आवंटित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, एसडीएम के साथ मेला समिति की बैठक, 5 अप्रैल को लगेगा मुख्य मेला, उडलीखान से आयेगा मुख्य डोला सौपी जिम्मेदारियां।

आबकारी आयुक्त हरिचन्द भी सेमवाल ने बताया कि यह संशोधन प्रशासनिक कारणों से किया गया है। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से संशोधित कार्यक्रम के तहत आवेदन करने की अपील की। आवेदन और आवंटन से जुड़ी सूचना दुकानों की सूची निर्धारित राजस्व और अन्य विवरण आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.uttrakhandexcise.org.in और www.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं।
लॉटरी प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम

पहला चरण

आवेदन तिथि 20 मार्च से 22 मार्च, दोपहर 2 बजे तक

लॉटरी प्रक्रिया 22 मार्च, शाम 4:30 बजे से

यह भी पढ़ें 👉 महिला व युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाला भाजपा के पार्षद पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता।

दूसरा चरण

आवेदन तिथि 23 मार्च से 24 मार्च, दोपहर 2 बजे तक

लॉटरी प्रक्रिया 24 मार्च, शाम 4:30 बजे से

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 25 मार्च 2025 को शाम 5 बजे तक मदिरा दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ >> 25 हजार की चालानी कार्यवाही।

आबकारी विभाग ने सभी इच्छुक आवेदकों से समय पर आवेदन करने और संशोधित नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *