यहां पेड़ से लटका मिला शव, ग्राम प्रधान व एक अन्य हत्या के आरोप में गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-

पिथौरागढ़/ कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में पिछले माह 10 सितंबर को एक पेड़ से लटके लिए महेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि घटना से पहले मृतक व आरोपितों के बीच मारपीट और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से महेंद्र कुमार लापता था। आरोप है कि इन दोनों ने महेंद्र कुमार की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां दादी की हत्या कर खून से पोते ने नहलाया शिवलिंग को।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या से पहले मृतक महेंद्र कुमार और आरोपितों के बीच मारपीट और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से महेंद्र कुमार लापता था। 10 सितंबर को उसके शव को आरोपितों के घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। मृतक महेंद्र कुमार के भाई दिनेश कुमार ने कोतवाली पिथौरागढ़ में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दिनेश ने बताया कि ग्राम प्रधान धनी चंद और दीपक चंद ने उनके भाई की हत्या की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। एसपी रेखा यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान धनी चंद (निवासी ग्राम पाटी पल्चौड़ा, हाल निवास जाजरचिंगरी) और दीपक चंद (निवासी ग्राम खतेड़ा बडारी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *