पिथौरागढ़, नैनी सैनी एयरपोर्ट पर 42 सीटर विमान ने की सफलता पूर्वक लैंडिंग जल्द शुरू होगी राजधानी के लिए हवाई सेवा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ आखिर लंबे वक्त के बाद उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से हवाई सेवा फिर से प्रारंभ किए जाने के प्रयास गुरुवार को हुए हैं जिसको लेकर पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट पर एआई एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड अलाइंस एयर का 42 सीटर विमान ने सफलतापूर्वक ट्रायल लैंडिंग की साथ ही बाहर से आई टीम ने हवाई अड्डे पर अन्य तकनीकी जांच परख की है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 5 साल में बढ़ने के बजाय घट गई क्षेत्र पंचायत की सीटें, इसी से सरकार के पलायन रोकने के दावों की भी खुल गई पोल।

अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही देहरादून, पंतनगर के साथ दिल्ली के लिए भी नियमित हवाई सेवा शुरू हो पाएगी। लंबे वक्त से पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए विमान सेवा शुरू करने की कवायद चल रही थी। जिसके लिए अलाइंस एयरलाइंस को दिल्ली से पिथौरागढ़ हवाई सेवा का लाइसेंस मिला है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में लगाए जाएंगे 16 लाख घरों में प्रीपेड बिजली मीटर, दिन में अलग तो रात में अलग दरें जाएगी वसूली।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी कहते हैं कि दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने से जहां पिथौरागढ़ जिले में पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा वहीं यहां के लोगों को दिल्ली जैसे महानगरों तक जाने के लिए सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *