

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून
देहरादून/ बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य में वनाग्नि की घटना को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3 आफिसर को सस्पेंड कर दिया है।
सीएम धामी ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना में दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सीसीएफ कुमाउं, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त व डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के आदेश कर दिए है।
सीएम ने कहा कि ये सीधे चेतावनी है। पहले भी अधिकारियों को धरातल पर जाकर हालात का जायजा लेने के निेर्दश दिए गए है। कोई लापरवाही न बरते।
यह भी पढ़ें 👉 जोशीमठ में भू- धंसाव के बाद सड़कों पर गड्ढे।
ये सख्त कार्रवाई भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लापरवाही के लिए एक नजीर भी बनेगी।