श्रीनगर/ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत संयुक्त अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के लिए बनाए जा रहे आवासीय भवनों के लिए भूमि पूजन करने जा रहे हैं इससे पहले ही लोगों ने इस पर नाराजगी जता दी स्थानीय लोगों ने इसे लेकर धरना देकर अपना विरोध दर्ज करवाया स्थानीय लोगों नका कहना है आवासीय भवनों के निर्माण के साथ साथ उक्त जगह पर पार्किंग का भी निर्माण किया जाना चाहिये जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही नगरवासियों को जाम से निजात मिल पाए।
राज्य के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को संयुक्त अस्पताल के पुराने भवनों को तोड़कर खाली पड़ी जमीन पर चिकित्सकों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण किया जा रहा है इसी आवासीय भूमि का पूजन करना था उससे पहले ही प्रगतिशील जनमंच के बैनर तले स्थानीय लोगों ने इस निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है खाली पड़ी जमीन का बहुउद्देश्यीय प्रयोग किया जाना चाहिए जिससे लोगों को लाभ मिल सके एक दिवसीय धरने को कांग्रेस नगर कमेटी ने भी समर्थन दिया है।
प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी अनिल स्वामी ने कहा कि श्रीनगर में भूमि का अभाव है ऐसे में संयुक्त अस्पताल की खाली पड़ी जमीन पर डॉक्टरों के लिए आवासीय भवनों के साथ ही पार्किंग भी बनाई जानी चाहिए जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल पाएगा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि पिछले 7 सालों से स्थानीय विधायक श्रीनगर से जीत रहे हैं।
परन्तु आजतक उन्होंने श्रीनगर की सबसे बड़ी समस्या का हल नहीं किया नगर पालिका के पूर्व सभासद सजय फौजी ने कहा कि श्रीनगर में पार्किंग बड़ी समस्या है जिसे हल किया जाना बहुत आवश्यक है अगर उक्त जगह पर पार्किंग नहीं यदि उक्त जमीन पर पार्किंग नहीं बनाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।