चम्पावत, मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय में 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे गुरिल्ले।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा चम्पावत

 चम्पावत/ लोहाघाट में गुरिल्ला संगठन के चंपावत जनपद के अध्यक्ष ललित बगौली ने बताया है कि 12 दिसंबर को गुरिल्लों द्वारा चंपावत जिला मुख्यालय में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया जायेगा तय कार्यक्रम के मुताबिक चंपावत जिले के अलग-अलग स्थानों से आकर गुरिल्ले चंपावत के गोरल चौड़ मैदान में 10 बजे एकत्र होंगे कुमाऊ के प्रसिद्ध न्यायकारी, बरदाई गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार की दहशत से ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर पिंजरा लगाने रखी मांग।

जिलाधिकारी कार्यालय तक जूलूस के रूप में जायेंगे तथा उसके बाद गुरिल्ले मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जायेंगे ललित बगौली ने बताया कि 9 अगस्त को देहरादून में उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 15-20 दिन के अंदर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर गुरिल्लों की लंबित मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद मारी 3 महिलाओं को टक्कर।

परन्तु 4 माह का महीने बीतने के बाद भी आज तक बैठक नहीं हो पाई है इसलिए गुरिल्ले अब मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र को आंदोलन का केंद्र बनाने को मजबूर हो गये हैं यदि 12 दिसंबर से पूर्व सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो 12 दिसंबर के बाद चंपावत जनपद में तहसील व ब्लाक मुख्यालयों में धरने प्रदर्शन किये जाएंगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी पदयात्राओं का आयोजन कर सरकार की कथनी करनी को उजागर किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, देवर के प्यार में पागल महिला ने पति को मौत के घाट उतारने की रची साजिश, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफतार।

चंपावत जिले के बाद यही सिलसिला अन्य जिलों में भी शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने जनपद के सभी गुरिल्लों से 12 दिसंबर को चंपावत पहुंचने की अपील की है। बगोली ने बताया 12 दिसंबर को जनपद में 600 / 700 गुरिल्ले एकत्रित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *