उतराखंड में दारोगा के बेटे की हत्या के मामले में दिल्ली के संगे भाई बहन गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ देहरादून जिले के मसूरी में रविवार को एक होटल में मिले युवक के शव के कारणों का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या युवक की दिल्ली निवासी प्रेमिका ने शादी से इंकार कर अपने भाई की सहायता से की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने आज बताया कि बीते दस सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव में होटल रोटी चाय 7 नाइट में बैड के नीचे से खून में लथपथ कपिल चौधरी पुत्र सत्य चौधरी ( पुलिस उप निरीक्षक, मेरठ, उत्तर प्रदेश), निवासी आदर्श नगर, रुड़की, उत्तराखंड का शव मिला था। होटल में कमरा बुकिंग भी मृतक के नाम से हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 चार वर्षीय मासूम को अपना निवाला बनाने वाले गुलदार ने वन विभाग की गश्त लगा रही टीम पर किया हमला, फायरिंग में हुआ ढेर।

उसके साथ कमरे में रुके एक अन्य युवक और युवती सुबह अंधेरे में ही कार संख्या यूके 17बी 2632 में बैठकर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल में प्रकाश आया कि मृतक के साथ होटल पहुची युवती उसकी दिल्ली निवासी प्रेमिका कुदरत थी जबकि कार मृतक कपिल की है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां छात्राओं की ड्रेस नाप के नाम पर हुई छात्राओं संग छेड़छाड़, छात्राओं ने की चप्पलो से पिटाई, 3 दर्ज़ी व 3 अध्यापकों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

 एसएसपी कुंवर ने बताया कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर कुदरत पुत्री अबुल बशर, निवासी अबुल फजल एन्क्लेव, सनम विहार, शाहीन बाग, थाना शाहीन बाग, दिल्ली उम्र 20 वर्ष और उसके सगे भाई अब्दुल्ला उम्र 18 वर्ष को उक्त कार सहित पकड़ लिया गया। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में युवती ने बताया कि दिल्ली में उसकी एक मोबाइल दुकान पर मृतक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जो बाद में प्रेम में बदल गयी। युवती ने जब युवक से शादी को कहा तो उसने इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां डॉक्टर की कर दी गला रेत कर निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी।

जिसके बाद युवती ने अपने भाई के सहयोग से कपिल को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी ने बताया कि हत्यारों की शिनाख्त पर हत्या में प्रयुक्त चाकू अभियुक्ता का खून लगा हुआ दुपट्टा होटल के बेड की चादर व ताकिये के कवर खून लगा हुआ घटना में प्रयुक्त मृतक की कार और मृतक के कपड़े खून लगे हुए बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *