अल्मोड़ा, कलयुगी मां ने पैदा होते ही खेत में फैक दिया नवजात, अब मिला सडा गला शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी मां ने दुनिया को देखने से पहले ही नवजात से उसकी जिंदगी छीन ली। नगर के त्रिपुरासुंदरी वार्ड के स्यूनराकोट मोहल्ले में आज लोगों को बंजर खेतों में एक नवजात का सड़ा गला शव पड़ा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में दारोगा के बेटे की हत्या के मामले में दिल्ली के संगे भाई बहन गिरफ्तार।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले उन्हें बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी थी। उन्हें लगा कि आस पास किसी घर में बच्चा रो रहा होगा। आज स्थानीय एक महिला किसी काम से खेत में गई तो वहा बच्चे का शव देख उसके होश उड़ गए। काफी दिन होने के चलते शव पूरी तरह सड़ गल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉 चार वर्षीय मासूम को अपना निवाला बनाने वाले गुलदार ने वन विभाग की गश्त लगा रही टीम पर किया हमला, फायरिंग में हुआ ढेर।

पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *