पिथौरागढ़, बेरीनाग विकास खंड के चौडमन्या चचरैत गांव में घर के आंगन में खेल रही 4 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, घर से 800 मीटर दूर मिला मासूम का क्षत-विक्षत शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ जिले के बेरीनाग विकासखंड के चौड़मन्या चचरैत गांव में गुलदार चार साल की एक बच्ची को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन गुलदार के पीछे जंगल की ओर भागे लेकिन बच्ची और गुलदार का कुछ पता नहीं चला। वन विभाग की टीम भी बच्ची की खोजबीन में जुटी रही तीन घंटे तक खोजबीन करने के बाद घर से लगभग 800 मीटर दूर नाली में बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना से मासूम के परिवार में कोहराम मचा हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड का फौजी बना हनी ट्रैप का शिकार, लुटाए 20 लाख रुपए और दो प्लाट।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सांय लगभग सात बजे ग्राम चचरैत निवासी शंकर दत्त की चार साल की बेटी राखी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इस बीच घर के पास ही झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया। गुलदार बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन भागे-भागे बाहर आए और गुलदार के पीछे दौड़ लगाई लेकिन तब तक गुलदार जंगल में ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

वन क्षेत्राधिकारी चंदा माहरा ने बताया वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जिसमें एसडीओ बेरीनाग व चंदा माहरा स्वयं थी उनकी टीम ने सर्च अभियान चलाकर देर रात बच्ची का शव बरामद किया बाद में पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई थी। इधर घटना से गांव में दहशत के साथ ही मातम का छा गया है ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ के इस गांव में एक साथ 3 गुलदारों की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत, गांव में पहुंची वनविभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक।

वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी चंदा माहरा ने बताया अभी बच्ची का पोस्टमार्टम किया जा रहा है हमारी टीम भी वहां मौजूद हैं। साथ ही हमारी दुसरी टीम रात से ही गांव में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *