

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया
चौखुटिया/ ब्लाक सभागार में हुई त्रैमासिक क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में गैरसैंण व चौखुटिया को मिलकार स्मार्ट सीटी बनाने तथा तड़ागताल झील का निर्माण व सौंदर्यिकरण करने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विकास योजना पर चर्चा हुई सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने बैठक में उठी समस्याओं का निदान प्रमुखता से करने के निर्देश दिए। कहा कि जिम्मेदारी से काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बी डी ओ से गूगल सीट पर बीडीसी बैठक की कार्रवाई में क्या कार्य हुआ प्रत्येक 10 दिन के अंदर भेजे जाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी अधिकारियों से पूर्व बैठकों की उपलब्धि की रिपोर्ट तत्काल भेजने को कहा जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि समयवध्द विकास कार्यों को निपटाया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड का फौजी बना हनी ट्रैप का शिकार, लुटाए 20 लाख रुपए और दो प्लाट।
बैठक में ब्लाक प्रमुख किरण बिष्ट द्वारा ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित की गई गैरसैंण व चौखुटिया को मिलकार स्मार्ट सीटी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा गया है कि प्रस्तावित राजधानी क्षेत्र में ढांचागत बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछाने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन का हब बनाया जाना जरूरी है। यह सब स्मार्ट सीटी से ही संभव हो सकता है। कहा गया कि राज्य सरकार पहाड़ी भू भाग में नया शहर बसाना चाहती है जिसपर पहला अधिकारी गैरसैंण व चौखुटिया की जनता का है।
इसके अलावा तड़ागताल झील का सौंदर्यिकरण संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। कहा गया कि बहुउददेश्यीय झील के निर्माण से कई तहसीलों की जनता को लाभ होगा। साथ ही चौखुटिया से जिला मुख्यालय अल्मोड़ा तक फोर लाईन सड़क के निर्माण संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया।
यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग >> श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में बीमार, घायल, कमजोर व बिना पंजीकरण के घोड़े-खच्चरों का संचालन न हो : जिलाधिकारी।
सदस्यों ने पिछली बैठक में उठी समस्याओ का निदान न होने पर रोष जताते हुए विभागों पर जनप्रतिनिधियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। बीडीसी बैठक को मात्र शिकायत मंच बताते हुए सीडीओ से गैर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर अंकुश लगाने की मांग की।ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट ने अधिकारियों से कार्यप्रणाली सुधारने को कहा। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, सिंचाई,पेयजल, कृषि, मत्स्य पालन आदि कई विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। गैरहाजिर विभागों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिए।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट व संचालन बीडीओ दिलमणी जोशी ने किया। वहीं सीडीओ आकांक्षा,एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी , ज्येष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट जिला, पंचायत सदस्य रमादेवी रहे, जबकि चर्चा में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, दिनेश मनराल, किशोर शर्मा, दिवाकर चौधरी, चंदन सिंह बिष्ट, अशोक कुमार ,सत्येंद्र प्रकाश रोशन ,गिरीश चंद्र ,कमला बिष्ट, गिरधर बिष्ट आदि रहे।
प्रतिनिधिनि समस्याओं का दैं जवाब
बीडीसी बैठक में उस समय हास्यास्पद स्थिति हो गई जब विधायक व सांसद प्रतिनिधि खुद छोटी छोटी समस्याएं उठाने लगे l जबकि नियमानुसार सदन में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य ही समस्या उठा सकते हैं।