देहरादून/ लच्छीवाला वन रेंज में बने शिव मंदिर को तोड़ा गया तो वहां जबरदस्त बबाल हो गया यह मंदिर दड़्ढेश्वर महादेव शिव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है और यहां पर शिवरात्रि के दिन मेला व भंडारा आदि का आयोजन भी समय-समय पर होता रहता है।
सावन के महीने से पूर्व इस मंदिर को तोड़े जाने से शिव भक्तों की आस्था भी आहत हुई है।डोईवाला के लच्छीवाला व कुआवाला के मध्य लच्छीवाला वन रेंज में बने शिव मंदिर को देर रात तोड़ दिया गया। मंदिर तोड़े जाने की सूचना पर लोगों में नाराजगी है और सोशल मीडिया के माध्यम से वे सरकार के प्रति भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
खास बात यह है कि मंदिर तोड़े जाने को लेकर जहां वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। तो वहीं उनके अधीनस्थ अधिकारी मामले का संज्ञान ना होने की बात कह रहे हैं। इससे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यह मंदिर वन विभाग की ओर से ही तोड़ा गया है या किसी असमाजिक तत्व ने इस मंदिर को तोड़ा है।
हालांकि यह मंदिर दड्ढेश्वर महादेव शिव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है और यहां पर शिवरात्रि के दिन मेला व भंडारा आदि का आयोजन भी समय-समय पर होता रहता है। सावन माह से पूर्व इस मंदिर को तोड़े जाने से शिव भक्तों की आस्था भी आहत हुई है। वहीं मंदिर को तोड़े जाने के बाद भगवान की मूर्तियां भी खंडित रूप से उसी स्थान पर पड़ी हैं।