हल्द्वानी से दिल्ली के लिए जा रही उतराखंड रोडवेज का ड्राइवर हुआ बस चलाते हुए बेहोश, बस भागने लगी 100 की रफ्तार से, सवारियों में मची चीख पुकार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ हल्द्वानी से दिल्ली के लिए जा रही रोडवेज बस का चालक संदिग्ध हालात में बेहोश हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर टांडा जंगल के रोड पर लगभग 100 की रफ्तार में दौड़ने लगी ।उत्तराखण्ड परिवहन निगम की इस बस में सवार 55 से अधिक यात्रियों में चीख-पुकार करने लगे। गनीमत रही कि इसी बस में सीआइएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट भी सवार थे। जिन्होंने सतर्कता बरतते हुए तत्काल चालक को स्टेयरिंग से हटाया और बस को सड़क किनारे खड़ा किया।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, धामी सरकार के मंत्रीमंडल फेरबदल होना तय, आलाकमान ने मुख्यमंत्री से मांगी मंत्रीयो की फाइनल रिपोर्ट, वर्तमान मंत्रीयो की बड़ी बेचैनी।

जिसके बाद बस में सवार लोगों ने राहत भरी सांस ली। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक और कंडक्टर दोनों नशे में थे। पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

55 से अधिक यात्री थे बस में सवार

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस यूके- 6-04- पीए-1928 में सवार यात्रियों के अनुसार सोमवार दोपहर बस हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से दिल्ली के लिए निकली थी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, रानीखेत में सेना की भर्ती शुरु, अब कोटद्वार और बनबसा के युवा रहे तैयार।

55 सीटर बस में 55 से अधिक सवारी थी। हल्द्वानी में ही बस चालक ने एक दुकान के पास बस रोकी और कुछ सामान लिया। जिसके बाद हल्द्वानी से बस रुद्रपुर की ओर आ गई। टांडा जंगल स्थित नैनीताल रोड पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और 100 की स्पीड से सड़क पर दौड़ने लगी।साथ ही बस का चालक भी स्टेयरिंग पर बेहोश गया। इससे बस टांडा जंगल नैनीताल रोड़ पर अनियंत्रित हो गई। चालक के स्टेयरिंग पर लेट जाने और तेज रफ्तार अनियंत्रित बस से उसमें सवार यात्रियों के होश उड़ गए। बस में चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। यह देख बस में सवार असिस्टेंट कमांडेंट सीआइएसएफ सोनू शर्मा अपनी सीट से उठे और चालक की सीट तक पहुंचे। इस बीच उन्होंने कंडक्टर और अन्य यात्रियों की मदद से पहले चालक को सीट से हटाया।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, यहां मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरा 200 मीटर गहरी खाई में, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

और इसके बाद असिस्टेंट कमांडेंट ने खुद चालक की सीट संभाली बस पर नियंत्रण करते हुए उसे सड़क किनारे रोका। जिसके बाद डरे सहमे यात्री एक के बाद एक बस से उतर आए। बाद में सूचना पर उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने चालक और कंडक्टर का मेडिकल कराने की मांग की। जिस पर पंतनगर थाना पुलिस ने यात्रियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची रोडवेज की दूसरी बस से यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *