मासी, पूर्व प्रधान के विकास कार्यों पर लिखी पुस्तक का विमोचन, नई पीढ़ी को विकास आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

मासी/ विकासखंड के ग्राम पंचायत ऊंचावाहन को विकास सहित स्वच्छता ,पर्यटन ,रोजगार के क्षेत्र में अपने 5 साल के कार्यकाल में अलग पहचान देने वाले पूर्व प्रधान शंकर सिंह बिष्ट पर ग्रामीणों ने लिखी पुस्तक का दिल्ली स्थित ऊंचावाहन युवा ग्राम विकास समिति ने एक समारोह के बीच लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉 आने वाले 2 दिनों तक बंद रहेगी हल्द्वानी के इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई।

पुस्तक में पूर्व प्रधान के द्वारा 5 वर्ष में गांव में किए गए विभिन्न विकास कार्यों के साथ प्रवासियों को हर त्यौहार, उत्सव पर घर आमंत्रित करने की पहल स्वच्छता के कार्यक्रम गांव के थकुली उड्यार को पर्यटन के रूप में विकसित करने पुरानी वस्तुओं को संजोकर गांव में म्यूजियम की स्थापना ,मोटर मार्ग, पार्किंग व्यवस्था को प्रस्तुत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई गुलदार की मौत।

दिल्ली प्रवासियों ने इस अवसर पर कहा कि पुस्तक के माध्यम से अन्य ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व आने वाली युवा पीढ़ी को विकास आगे बढ़ाने में अहम भूमिका रहेगी। “प्रधान के पांच साल” पुस्तक का विमोचन मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों के बीच समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत व महासचिव प्रकाश सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
यह पुस्तक ऊंचावाहन गांव के “पूर्व ग्राम प्रधान शंकर सिंह बिष्ट के पांच साल के कार्यकाल” पर आधारित है।यह पुस्तक आने वाले सभी ग्राम प्रधानों व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक साबित होगी। इस पुस्तक के संपादन में भूमिका में गिरीश बिष्ट , मोहन रावत, प्रकाश बिष्ट रंगीला , जोगेन्द्र मेहरा व अन्य ग्रामवासियों रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में योग सप्ताह जारी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधान शंकर सिंह बिष्ट को प्रदेश मुख्यमंत्री ने स्वच्छता गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया है इसके अलावा अनेक बार विकासखंड व अन्य मंचों पर भी विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *