यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई गुलदार की मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

ऋषिकेश/ आईडीपीएल के गोल चक्कर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गुलदार की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की तलाश भी वन विभाग की टीम ने शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में योग सप्ताह जारी।

शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि आईडीपीएल गोल चक्कर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक गुलदार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौके पर डॉक्टर को भी बुलाया। डॉक्टर ने जांच के दौरान गुलदार को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम गुलदार के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग के कार्यालय ले आई। यहां से वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, रामनगर में अनियंत्रित बस ने रौंदा स्कूटी को, 2 युवाओं की दर्दनाक मौत।

वन दरोगा मंसाराम गौड़ बताया कि गुलदार के मुंह से खून निकलता हुआ दिखाई दिया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हुई है। वन विभाग की टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। मंसाराम गॉड ने जानकारी हुए बताया नर गुलदार लगभग डेढ़ वर्ष का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *