उत्तरकाशी के बाद चमोली जिले के गोचर में सामने आया लव जेहाद का मामला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

चमोली/ अभी उत्तरकाशी में लव जेहाद का मामला शांत भी नहीं हुआ है। और इसी बीच चमोली जिले के गौचर में भी लव जेहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक को हिरासत मे लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के वनेला गांव में आयोजित जागर में भोजन करने से 10 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार।

जबकि उसका साथी फरार होने में सफल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को विषेश समुदाय के दो युवक जनपद रुद्रप्रयाग की एक लड़की के साथ गौचर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से यहां आए थे जबकि लड़की बस में बैठ कर यहा पहुची थी।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में 5 महीने में मारे गए 13 बाघ, आंकलन के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री।

दोनों युवक पुलिस चौकी गौचर के समीप एक होटल में एक घंटे के लिए कमरा बुक कराना चाहते थे। परन्तु होटल मालिक ने मना कर दिया। इससे पहले कि वे दूसरे होटल में जाते कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 जून के महीने में हेमकुंड साहिब में हुई जबरदस्त बर्फबारी, 8 फीट बर्फ की आगोश में समाया हेमकुंड साहिब।

जबकि दूसरा युवक फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा कि लड़की को जैसे ही मामले की भनक लगी तो वह अपना सामान भी छोड़कर उल्टे पांव लौट गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं के मुख्यमंत्री के थराली दौरे से लौटने के बाद पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फरार युवक रुद्रप्रयाग में जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है। इस घटना को लेकर क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *