गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के वनेला गांव में आयोजित जागर में भोजन करने से 10 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि किशन पाठक गंगोलीहाट

गंगोलीहाट/ तहसील क्षेत्र के वनेला गांव में आयोजित जागर में भोजन करने से 10 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें कई लोग गांव में ही बेहोश हो गए इससे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बनेला गांव में जागर लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉 बाराही धाम मैं होने वाले विश्व कल्याण महायज्ञ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री राज्य के लोगों की सुख शांति व समृद्धि के लिए करेंगे अनुष्ठान।

जिसमें शामिल होने के लिए जजौली और सुगड़ी गांव से भी लोग पहुंचे थे। मंगलवार को भोजन करने के बाद 31 वर्षीय महेंद्र सिंह, चार वर्षीय यश, 29 बर्षीय गोविंदी देवी 16 वर्षीय नीलम 30 वर्षीय पुष्पा देवी,60 वर्षीय नंदी देवी,छह वर्षीय आदि मेहरा,36वर्षीय महेंद्र सिंह,40 वर्षीय मोहनी देवी, नौ वर्षीय करिश्मा को उल्टी दस्त शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 चंपावत को माडल जिला बनाने के लिए डीएम ने विशेषज्ञों के साथ की वर्चुअल रायसुमारी, के वी के को शसक्त बनाने के साथ यहां बनाया जायेगा मौन पालन प्रशिक्षण केंद्र ।

इनमें कुछ लोग बेहोश हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तत्काल सभी लोगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचे जहां डॉक्टर नसीमा बानो और डॉक्टर शुभम केसरवानी ने पीड़ितों का उपचार किया। देर रात लोगों की हालत में सुधार हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है। संभवतया इन लोगों ने बासी भोजन कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *