चौखुटिया/ नव चेतना सामाजिक विकास समिति व स्थानीय ग्रामीणों के तत्वाधान में जौरासी में दिन की रामलीला जारी है श्री रामलीला मंचन का आज जौरासी में आठवें दिन रावण मंदोदरी- संवाद , अंगद -रावण संवाद का बेहतरीन मंचन कलाकारों द्वारा किया गया इससे पूर्व कमेटी के संयोजक हुकुम रावत, एडवोकेट कपिल कांडपाल ,मोहन गिरी, सपना लोहनी,मोहन नेगी, नंदन सिंह राणा, दिनेश कांडपाल ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। दिन में हो रही इस रामलीला में दोनों विकास खंडों के दूर-दूर से ग्रामीण रामलीला मंचन देखने पहुंच रहे हैं।
कोरस की बालाओं, राधा कृष्ण नृत्य की सुंदर प्रस्तुति के साथ आठवें दिन रामा दल की ओर से बाली पुत्र अंगद को दूत बनाकर रावण दरबार में भेजा गया रावण -अंगद का जोश- खरोश के साथ लंबे संवाद ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी सूरज ढलने तक दर्शक रामलीला पंडाल में जमे रहे।
पात्रों की भूमिका में राम – दिनेश नेगी, लक्ष्मण – रोहित, रावण – कैलाश वेलवाल, मंदोदरी – चित्रा कांडपाल,अंगद-प्रकाश पटवाल, मेघनाद – तारा दत्त कांडपाल, हनुमान – दीपक मेहरा, अंगद- प्रकाश पटवाल, अतिकाय – प्रकाश कांडपाल ने बहुत ही बेहतरीन अभिनय किया। समिति के अध्यक्ष चंदन घुगत्याल हरीश कांडपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।