रानीखेत, प्रमुख वन संरक्षक ने फोरेस्ट फायर मॉडन क्रू स्टेशन का किया निरीक्षण।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/  प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी रविवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ताड़ीखेत पहुंचे। जहां उन्होंने फोरेस्ट फायर मॉडन क्रू स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि मार्च के महीने में हुई बारिश ने वनाग्नि की घटनाओं को इस समय काफी कम किया है।

यह भी पढ़ें 👉 गुप्तकाशी, केदारनाथ यात्रा से पहले तस्कर करने लगे अवैध शराब का भंडारण, पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक ब्यक्ति को किया गिरफतार।

फिलहाल ये समस्याएं सीमित और नियत्रण में है। उन्होंने कहा कि वनों में अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण को रोकना और वन भूमि की सुरक्षा वन विभाग की नैतिक जिम्मेदारी है। इन्हें चिन्हित करने, चौकसी बढ़ाने और अतिक्रमण पर विधिपूर्वक कार्यवाहीं करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि ताड़ीखेत में जंगल के पास कुछ खाली छूटे पड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट, घोड़िया हल्सो के समीप अनियंत्रित होकर वाहन समाया 50 मीटर गहरी खाई में, एक ब्यक्ति की मौत एक घायल।

रानीखेत सोयल और अल्मोड़ा वन प्रभाग के संयुक्त प्रयासों से यहां एक मॉडल फायर क्रू स्टेशन स्थापित किया गया है। इस स्थल में 8 से 16 फायर वाचर (अग्नि चौकीदार) का सुनियोजित और प्रशिक्षित दल हमेशा यह रहता है। जो जल्द से जल्द प्रतिक्रिया कर अग्नि शमन करें। यह दल खाने, पीने और वाहन की सुविधा के साथ, सभी आधुनिक उपकरणों से लैस रहेगा। जैसा कि बाकी सभी आपदा प्रबंधन दलों में होता है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन की रफ्तार बडती जा रही है, पौड़ी और अल्मोड़ा से हो रहा है सबसे ज्यादा पलायन।

वहां प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी, प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग उमेश तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी जगमोहन रावत, वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *