भीमताल घूमने आए 8 पर्यटकों 2 डूबकर हुई मौत, दोनों मृतक पठानकोट में वायुसेना में थे कार्यरत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भीमताल/ चाफी स्थित मूसाताल नदी में दो पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों युवक प्रिंस यादव और साहिल पंजाब के पठानकोट में वायु सेना में कार्यरत थे वे अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।भीमताल के चाफी स्थित मूसाताल नदी में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। दोनों युवक वायु सेना में पंजाब के पठानकोट में कार्यरत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का रेस्क्यू करके बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।भीमताल के चाफी स्थित मूसाताल नदी में गुरुवार को पंजाब से 8 पर्यटक घूमने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉 कौसानी के लक्ष्मी आश्रम में राधा बहन को पद्मश्री से किया गया सम्मानित

जिसमें चार युवक व चार युवतियां थीं। चारों युवक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो कि पंजाब के पठानकोट में कार्यरत थे। जिसमें से मरने वाले दोनों युवक एयरमैन के पद पर पंजाब के पठानकोट में कार्यरत थे। इस दौरान घटना स्थल पर दो युवक प्रिंस यादव और साहिल नदी में नहाने के लिए उतरे थे। जहां पर पैर फिसलने की वजह से दोनों युवक गहरे पानी में डूब गए। इस बीच बाहर खड़े साथियों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते दोनों युवक डूब गए ऐसी स्थित में दोनों युवकों को बचाने के लिए कोई भी समय नहीं मिल पाया। साथ आए अन्य पर्यटकों ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी। और स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉 17 महीने नंगे पैर की 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा‌।

लोगों ने भी पर्यटकों को हर संभव बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर भीमताल एसओ विमल मिश्रा और सीओ प्रमोद कुमार साह पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करके दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शवों को हल्द्वानी के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच करते हुए अन्य जानकारियां एकत्रित करने में पुलिस जुटी है। पंजाब के पठानकोट में एयरमैन के पद पर कार्यरत युवक भीमताल एवं नैनीताल घूमने आए थे। वह गुरुवार को भीमताल के चाफी स्थित मूसाताल नदी पहुंचे। यहां कुल 8 लोग आए थे जिसमें चार युवक और चार युवतियां थीं। जिसमें से प्रिंस यादव और साहिल की नदी में नहाते वक्त अचानक डूबने से मौत हो गई। घटना स्थल पर पहले भी घटनाएं-घटित हो चुकी हैं। यहां पर पुलिस की तरफ से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है फिर भी पर्यटक चेतावनी बोर्ड की अनदेखी करते हैं। मामले की जांच की जा रही है।-प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भीमताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *