कर्णप्रयाग, होटलों और धरो में घुसा मलवा आधी रात में लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान, मलवे में टैक्सी भी दबी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

कर्णप्रयाग/ उमट्टा के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया रात लगभग एक बजे पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक होटल में चला गया। इस बीच होटल मे रह रहे होटल संचालक का परिवार और स्टॉफ ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं इस बीच वहां से गुजर रहे एक टैक्सी वाहन भी मलबे में दब गया। वाहन में सवार लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। बृहस्पतिवार सुबह एनएच द्वारा एक छोर से लगातार मलबा साफ करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल घूमने आए 8 पर्यटकों 2 डूबकर हुई मौत, दोनों मृतक पठानकोट में वायुसेना में थे कार्यरत।

लेकिन भारी मात्रा में मलबा आने से एनएच खोलने में अभी कुछ समय और लग सकता है। जबकि पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर भी गिर रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से दोनो छोरो पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। पुलिस ने सिवाई होते हुए बदरीनाथ और अन्य स्थानों को वाहनों को डायवर्ट किया है। जबकि मौके पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के साथ ही एनएच के अधिकारी भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉 कौसानी के लक्ष्मी आश्रम में राधा बहन को पद्मश्री से किया गया सम्मानित

वहीं मलबे के कारण जल संस्थान के पाइप भी दब हुए है।देहरादून समेत चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *