देहरादून/ देहरादून में घर पर रह रहीं एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र लोगों में हड़कंप मच गया। घटना देहरादून के भंडारी बाग क्षेत्र की है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग महिला की हत्या उनके घर में लूट के इरादे से की गई है।
बुजुर्ग महिला की तीन बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है और महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था।
पुलिस ने किसी जान पहचान के व्यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था। वहीं अब घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। और लोग सहमें हुये हैं।