सोमेश्वर के रनमन बजेल निवासी यशपाल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

 अल्मोड़ा/ जिले की सोमेश्वर के रमन बजेल निवासी लाल अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। यह लाल है यशपाल सिंह खड़ाईं जो घाटी के रनमन क्षेत्र के बजेल गांव के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉 जागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर टकराई डिवाइडर से घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने चौकी जागेश्वर के पुलिसकर्मी

 यशपाल बचपन से ही मेधावी रहे हैं। यशपाल का वर्ष 2019 में एनडीए में चयन हुआ। उनके पिता मदन सिंह खड़ाई भारतीय सेना से कैप्टन से सेवानिवृत्त हुए है जबकि माता उमा देवी गृहिणी हैं। यशपाल ने प्राथमिक शिक्षा आनंद वैली स्कूल सोमेश्वर से ली है।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल, गुलदार की दहशत से स्कूल बंद, रोजमर्रा के कामकाज कैसे निपटाए लोग?

जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा जम्मू और इंटरमीडिएट की परीक्षा देहरादून से पास की। उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि अर्जित कर गांव, क्षेत्र के साथ ही राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की भनक लगते ही गांव में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *