जागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर टकराई डिवाइडर से घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने चौकी जागेश्वर के पुलिसकर्मी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर टकराई डिवाइडर से घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने चौकी जागेश्वर के पुलिसकर्मी।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल, गुलदार की दहशत से स्कूल बंद, रोजमर्रा के कामकाज कैसे निपटाए लोग?

आज दिनांक 09.12.2023 को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी पार्थ जोशी अपने 04 साथी आर्यन त्यागी, यश त्यागी, शिवानंद दुबे व दर्श कुशवाहा के साथ वाहन संख्या- UP-26AC 5834 ऑल्टो कार से जागेश्वर मंदिर दर्शन हेतु जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिले के कपकोट क्षेत्र में खनन माफिया अवैध खनन करके पहाड़ों को कर रहे खोखला, हाइकोर्ट ने जिलाधिकारी सहित इन अधिकारियों से की रिपोर्ट तलब।

आरतोला पार्किंग के पास मोड पर उनका वाहन रोड किनारे बने पैराफिट से टकरा गया था, जिसकी सूचना पास में ही स्थित चौकी जागेश्वर पुलिस को प्राप्त हुई। चौकी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पहुंचकर चोटिल सवारियों को नजदीकी मेडिकल स्टोर आरतोला से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वाहन में सवार 05 लोगों में से 02 को सामान्य चोट लगी थी बाकी 03 लोगों को कोई चोट नहीं आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *