देहरादून/ राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है राज्य में कई हिस्सों में अभी मौसम साफ बना हुआ रहेगा मौसम विभाग की माने तो 14 मई से 16 मई के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
खास तौर पर जो राज्य के पहाड़ी जिले हैं उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ इन जिलों में खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी होने की आशंका जताई जा रही है वहीं मौसम विभाग कहां है कि 17 मई से 19 मई के बीच उत्तरकाशी पिथौरागढ़ केदारनाथ मैं एवलांच का खतरा भी बना हुआ है।
हालांकि 19 मई के बाद मौसम एक बार फिर साफ रहेगा और तापमान में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी क्योंकि हवाओं का रुख बदल रहा है ऐसे में अब तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।