देहरादून/ राज्य के टिहरी. देहरादून. पौड़ी. बागेश्वर. चंपावत. नैनीताल के साथ ही उधमसिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जनपदों को पत्र लिखकर इस स्थिति में सावधानी बरतने की बात कही है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के द्वारा सोमवार को 2:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अगस्त से दिनांक 24 अगस्त तक जनपद टिहरी देहरादून, पौड़ी. बागेश्वर.चंपावत.नैनीताल के साथ ही उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कहीं- कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है
इस स्थिति में विभाग ने सभी से अपने जनपदों में सावधानी बरतने की बात करते हुए प्रत्येक जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बनाने किसी भी आपदा और दुर्घटना में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं
का आदान प्रदान करने की बात कही है मौसम विभाग ने जारी पत्र में दिनांक 23 और 24 को रेड अलर्ट जारी किया है।