उतराखंड व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

नईदिल्ली/ वर्तमान समय में भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। देखा जाए तो दिल्ली और इसके आस पास के नगरों में गर्मी अधिक पड़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के वक्त तेज धूप लोगों की त्वचा जला रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वही आज से लेकर 11 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा में आंधी, बिजली और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां हैवानियत की सारी हदें हुई पार पैसे नहीं दे पाने पर युवक को नंगा करके प्राइवेट पार्ट में बांधी इट, इसके बाद लगा दी आग।

10 और 11 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा के अलग. अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। इस बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 09-12 मई के दौरान जम्मू- कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अपडेट रिपोर्ट में कहा है कि आज राजस्थान मध्य प्रदेश और कर्नाटक में लोग लू की स्थिति से जूझ सकते हैं। राजस्थान में 9 मई तक और मध्य प्रदेश में 10 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को किया रंगे हाथों गिरफ्तार।

 दूसरा निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर स्थित है। इस कारण से अगले 3-4 दिनों के बीच बंगाल की खाड़ी से पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक तेज हवाएं चल सकती है। अगले 3 दिनों के बीच उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान में तेज़ सतही हवाएँ 30-40 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिसके चलते गर्मी का कहर भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मई के दिन दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए गए है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां आंधी तुफान से गिरे पेड़ की चपेट में आकर स्कूटी 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

इस बीच अधिकतम तापमान 41 और 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और गुजरात क्षेत्र के अलग. अलग हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। केरल और माहे में अलग- अलग स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *