पिथौरागढ़/ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमों का उल्लंघन कर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के तहत एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उनि. कमलेश जोशी व पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः अनिल भारती व पवन चन्द को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया गया।
थाना बलुवाकोट क्षेत्रान्तर्गत दो लोग अभिषेक कश्यप तथा मुकेश कुमार द्वारा आपस में गाली गलौच कर एक दूसरे को मारने मरने पर उतारू होने पर अपर उनि नरेन्द्र पाल सिंह ने दोनों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 104 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।