यहां दो अग्निवीरों की तोप का गोला फटने से मृत्यु।

न्यूज़ 13 ब्यूरो:-

महाराष्ट्र/ नासिक जिले में आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान भारतीय फील्ड गन का एक शेल फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। यह घटना नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में गुरुवार दोपहर को हुई। विस्फोट में मरने वाले अग्निवीरों के नाम गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शित (21) हैं। अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक शेल फट गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों को चोटें आईं और उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 : सरकार का कड़ा एक्शन विधायक की करोड़ों की भूमि जब्त।

उन्होंने कहा कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर, देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। भारतीय सेना के मुताबिक, फायरिंग अभ्यास के दौरान एक तोपखाने का गोला फटने से हुई दुर्घटना में भारतीय सेना के दो अग्निवीरों की जान चली गई। अग्निवीर महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद से आए थे। दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *