पिथौरागढ़ के दार्मा वैली में बादल फटने के बाद दहशत में हैं ग्रामीण।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ धारचूला तहसील स्थित दार्मा वैली में मंगलवार देर रात तीजम गांव के समीप बादल फट गया जिसके बाद घरों में सो रहे लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया सुबह होते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

धारचूला की दार्मा वैली में फटा बादल

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक देर रात 12 बजे तेज बारिश के बाद अचानक बादल फट गया

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में 186 प्रत्याशियों के नाामाकंन हुए निरस्त।

जिसके चलते तीज़म गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल बह गया है यही नहीं कुछ अन्य छोटे पैदल पुलों के भी बहने की सूचना है जिस कारण गांवों का आपसी संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

मौके के लिए रवाना हुई रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों ने खुद बनाई गई वीडियो के ज़रिए प्रशासन तक पहुंचाई।

यह भी पढ़ें 👉 सात दिन से लापता वन दरोगा का अब तक नहीं चला पता परिजन है परेशान।

फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है प्रशासन ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू टीम रवाना कर दी है बादल फटने के बाद से ही नदियां उफान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *