देहरादून/ उत्तराखंड में इस बार मानसून कहर बनकर टूट रहा है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अब केवल अगले पांच दिन ही नहीं बल्कि 15 सितंबर तक समूचे राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि सितंबर के मध्य तक बारिश का दौर चलता रहेगा और इसके बाद ही इसमें कमी आने की संभावना है।
वहीं मानसून की विदाई इस बार भी सितंबर के अंतिम सप्ताह के आसपास ही मानी जा रही है।
अलर्ट जारी
उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पिछले रिकॉर्ड
सामान्यतः राज्य से मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है। वर्ष 2023 में विदाई 6 अक्तूबर
अब तक मानसून सीजन में उत्तराखंड में 1131.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। विभाग ने माना है कि पिछले 24 घंटे में राज्य के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है।