रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकास खंड में बादल फटने से भारी तबाही हुई है 10 लोगों के लापता होने की ख़बर मकान के मलवे में दबकर एक महिला की भी मौत हुई है।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ जिले के जखोली विकास खंड से भारी नुकसान की सूचना आ रही है। देर रात हुई बारिश से जनपद की सभी सड़कें बाधित हैं तो वहीं दुसरी ओर जखोली विकासखंड के सीमांत गांव छेनागाड में बादल फटने से भारी नुकसान होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में कहर बनकर फूट रहे हैं बादल, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग में बादल फटने से हुई भारी तबाही देवाल में दम्पति का नहीं लग रहा है कोई पता।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 लोग लापता है। वहीं विकासखंड जखोली मुख्यालय में मकान टूट जाने से सरिता देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जसपाल मूलनिवासी ललूडी टेंडवाल का मकान टूट जाने से महिला की दबकर मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर, क्षेत्र की आराध्य देवी मां कांलिका अपने भाईयों रावलों के साथ मायके पनाई सेरा पहुंची, भक्तों ने किया अपनी आराध्य देवी का भव्य स्वागत।

जखोली के मायली बाजार में देर रात भारी बारिश के चलते मलवे की चपेट में आया एक पिकअप वाहन भी गहरी खाई में गिर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *